Madhya Pradesh में 'मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना' फिर से लॉन्च, बोले CM- किसानों का कल्याण ही भाजपा सरकार का ध्येय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 08:15 PM IST

मुख्यमंत्री बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना' के तहत हरदा जिले की किसान नमिता का ऑनलाइन फार्म भरवाकर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना लॉन्च की गई है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कुछ दिनों के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनी थी तो उन्होंने हमारे द्वारा शुरू की गई किसानों के भले की योजना बंद कर दी थी, आज हम फिर उस योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। किसान केवल अन्नदाता नहीं, हमारे प्राणदाता भी हैं। किसानों की अथक मेहनत और परिश्रम से मध्यप्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में कई नये रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। किसानों का कल्याण एवं उत्थान ही मेरे जीवन का ध्येय है। 'मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना' के माध्यम से न केवल किसानों के खेत तक बिजली और पानी पहुंचेगा, बल्कि किसान भी समृद्ध होंगे। किसानों की समृद्धि से ही मध्यप्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रत्येक किसान समृद्ध और खुशहाल हो, यही हमारा प्रयास है और संकल्प भी है।

Shivraj Singh Chouhan

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना (फोटो- ChouhanShivraj)

End of Feed