भोपाल

Chhath 2024: भोपाल स्टेशन पर छठ यात्रियों का हुजूम, भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती

Bhopal News: भोपाल रेल मंडल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीतियों को लागू किया है। ट्रेनों पर भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थित बोर्डिंग के लिए तैनात किए गए -

Image

फाइल फोटो

Photo : iStock

Bhopal News: दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इटारसी व अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी है, यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा बल को तैनात किया है। सुरक्षा बल के जवान यात्रियों को कतारबद्ध कर गाड़ियों में चढ़ने की हिदायतें दे रहे है।

भोपाल रेल मंडल में यात्रियों की बढ़ती भीड़

भोपाल रेल मंडल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीतियों को लागू किया है। भोपाल मंडल के सभी स्टेशनों पर वाणिज्य पर्यवेक्षक एवं आरपीएफ निरीक्षक, उप-निरीक्षक, और सहायक कर्मचारी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज (एफओबी) और ट्रेनों पर भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थित बोर्डिंग के लिए तैनात किए गए ।

यात्रियों को सामान की देखभाल के लिए जागरूक किया गया

विशेष रूप से, यात्रियों के लिए बैरिकेड्स, नेक बैंड, और सार्वजनिक घोषणा प्रणालियों का उपयोग किया गया, और उन्हें सुरक्षित बोर्डिंग के महत्व को समझाया गया। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे पहले अन्य यात्रियों को उतरने दें और उसके बाद ही ट्रेन में प्रवेश करें, और चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें। टीमों ने यात्रियों को उनके सामान की देखभाल के लिए भी जागरूक किया ताकि वे सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकें।

यात्रियों की सुगम बोर्डिंग के लिए क्यू सिस्टम स्थापित

भोपाल स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के सामान्य कोचों में यात्रियों की सुगम बोर्डिंग के लिए क्यू सिस्टम स्थापित किया गया। आरपीएफ कर्मियों ने इस व्यवस्था को सीटी, लाउड हेलर और छोटी लाठी का उपयोग कर संभाला, जिससे यात्री आसानी से कोच में बैठ सकें और भीड-भाड की स्थिति न बने।

भीड नियंत्रण बनाए रखने के लिए कर्मचारी तैनात

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इटारसी स्टेशन पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई, जहां प्रमुख ट्रेनों के लिए वाणिज्य पर्यवेक्षकों एवं आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा भीड प्रबंधन में सहयोग दिया गया। सामान्य कोचों के पास भीड नियंत्रण बनाए रखने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए और उन्होंने ट्रेनों के सुरक्षित प्रस्थान को सुनिश्चित किया।

(इनपुट- IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article