MP में बड़ा हादसा, पुलिया से नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, दो लोगों की मौत और 40 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 11:48 AM IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। यह बस इंदौर से अशोकनगर जा रही थी तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Rajgarh Bus Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 40 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही निजी यात्री बस आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में हरिओम और एक अन्य यात्री की मौत हुई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को शाजापुर और इंदौर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

accident

पुलिया से नीचे गिरी बस

घायलों को अस्पतालों में भेजा गया

बताया गया है कि बस तेज रफ्तार से जा रही थी और उसका संतुलन बिगड़ गया। बस पुलिया से नीचे गिरी और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, साथ ही चीख पुकार भी सुनाई देने लगी। पुलिस को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, एक दल मौके पर पहुंचा, वहीं स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को विभिन्न अस्पतालों तक भेजा गया। यह हादसा जब हुआ तो मौके पर काफी अंधेरा था, मगर राहत और बचाव कार्य के चलते घायलों को सुरक्षित अस्पताल तक ले जाया गया।

End of Feed