भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने चित्रकूट में जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कांग्रेस व कमलनाथ पर बोला करारा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 04:37 PM IST

MP News: जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा, कमल नाथ की करप्ट नाथ की सरकार को याद कीजिए, वह भ्रष्टाचार से युक्त सरकार थी। कमल नाथ ने पीएम आवास योजना को डिरेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। योजना की लिस्ट दिल्ली पहुंचने नहीं दी।

MP News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं।

BJP

जेपी नड्डा ने चित्रकूट में जनसभा को किया संबोधित

नड्डा ने कहा कि हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद यात्रा का लक्ष्य है। विश्वास है कि मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। हम फिर कमल खिलाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा। हम जनता को बताएंगे कि कैसे 20 साल पहले का मध्यप्रदेश था। आज मध्यप्रदेश का परिवर्तन हुआ है। MP उत्तम राज्य के रूप में आगे बढ़ा है। इसके लिए शिवराज सिंह को बधाई। नड्डा ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश नंबर 1 है।

End of Feed