Dewas : गो हत्यारे की जमकर धुनाई, मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई ; ऐसे करता था मांस की सप्लाई

मध्य प्रदेश के देवास में गो-हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी गो-हत्या कर मांस को थैले में भरकर तस्करी करने ले गया था।

देवास: जिले के बरौठा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा से गो-हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के आरोपों के मुताबिक, कुछ लोग रविवार तड़के एक गाय की हत्या कर उसका मांस थैलों में भर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मांस की तस्करी से पहले ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के घर को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Big Action on Cow slaughter house

देवास न्यूज

End of Feed