भोपाल

Bhopal: अब 8 बजे तक ही खुला रहेगा थोक दवा बाजार, 2 जून से लागू होगी नई व्यवस्था

भोपाल के नादरा बस स्टैंड का थोक दवा बाजार अब रात 8 बजे तक ही खुला रहेगा। पहले यह देर रात तक खुला रहता था लेकिन कई आपराधिक गतिविधियों के चलते 8 बजे ही दुकानें बंद हो जाएंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू होगी।

Image

अब 8 बजे ही बंद हो जाएगा दवा बाजार

Photo : Times Now Digital

Bhopal Medicine Market Timing: भोपाल के नादरा बस स्टैंड की थोक दवा बाजार की दुकानें अब रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने यह तय किया है कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू होगी। पहले, थोक बाजार देर रात तक खुला रहता था, जिससे कई आपराधिक घटनाएं हुई थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दुकानें निर्धारित समय पर बंद की जाएंगी।

8 बजे तक बंद हो जाएगा बाजार

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि इस निर्णय के लिए सभी केमिस्टों से चर्चा की गई थी और एक मीटिंग भी आयोजित की गई थी। वॉट्सऐप प्लेटफार्म पर वोटिंग कराई गई, जिसमें बहुमत ने दवा बाजार को 8 बजे तक बंद करने का समर्थन किया। इसके बाद एक समिति का गठन किया गया, जिसमें मार्केट के प्रतिनिधि शामिल किए गए। सभी केमिस्टों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद यह समय निर्धारित किया गया। ग्राहकों के लिए दुकानें सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी, और इसके बाद आधा घंटा क्लोजिंग का समय होगा।

15 जून के बाद लगेगा जुर्माना

एसोसिएशन ने ये बात भी साफ की है कि सुबह दुकान खोलने के समय पर कोई बाध्यता नहीं होगी। फिलहाल यह समय 11 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक तय किया गया है। इस नियम के न मानने पर 15 जून के बाद जुर्माना भी लगाया जा सकता है। नहीं होगी, लेकिन इसके बाद वरिष्ठ केमिस्ट और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहमति से पैनल्टी राशि तय की जाएगी। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वरिष्ठ केमिस्ट और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहमति से पैनल्टी राशि तय की जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article