Bhopal Crime News: भोपाल में शादी का वादा करके दो युवतियों से रेप, शादी के नाम पर एक आरोपी बोला - तुम मेरी समाज की नहीं...

भोपाल में एक युवती ने सूरज इनवाती पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सूरज ने पहले शादी का वादा किया, फिर इनकार कर दिया। इसी तरह बैरसिया में मनोज रैकवार ने भी शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार किया। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के मिसरोद इलाके में एक युवती ने दानिश नगर निवासी सूरज इनवाती पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मूल रूप से बैतूल की निवासी यह युवती भोपाल में निजी कंपनी में नौकरी करती है। पांच साल पहले एक दोस्त के जरिए उसकी सूरज से पहचान हुई, जो जल्द ही प्रेम में बदल गई।

Rape

शादी के नाम पर बलात्कार

नवंबर 2021 में सूरज ने उसे अपने परिवार से मिलवाया और शादी का वादा किया। इसके बाद उसने युवती के साथ बलात्कार किया। फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे, जहां सूरज उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव डाला, तो उसने इनकार करते हुए कहा कि वह समाज की लड़की से विवाह करेगा। अंततः 27 जून को युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed