Bhopal Road Accident: बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Bhopal Road Accident: भोपाल में रविवार रात को बागसेवनिया इलाके में एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है।

Bhopal Road Accident: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

होशंगाबाद रोड पर हुई दुर्घटना

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब नौ बजे बागसेवनिया इलाके में होशंगाबाद रोड पर हुई। बागसेवनिया थाने के इंस्पेक्टर अमित सोनी ने बताया कि पीड़ित बाजार से घर लौट रहे थे, तभी एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। जिससे चारों लोग घायल हो गए।

End of Feed