Bhopal Crime: शनिवार-रविवार की देर रात भोपाल में एक लूट की वारदात हुई। जिसमें दो आरोपियों ने एक कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला करके उसका पैसों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये रेकी के बाद की गई लूट है। पुलिस पीड़ित के करीबी और कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।
सिर पर धारधार हथियार मारकर लूट
राजेश ने घटना के बाद अपने परिजनों और परिचितों को कॉल किया और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने जाकर FIR दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और रविवार तड़के सुबह करीब तीन बजे FIR दर्ज की है। शाहजहानाबाद पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने यह भी बताया कि एक टीम पीड़ित के पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। एक अन्य लूट की घटना में, आदित्य आर्य नाम के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। वह एक कलेक्शन एजेंट हैं। वह बुधवार सुबह कलेक्शन के लिए निकले थे। शाहजहांनाबाद, काजी कैंप और टीला जमालपुरा से कंपनी का कैश कलेक्ट करते हुए अस्सी फीट रोड नई मंडी के पास पहुंचा था। वहां दो पहिया वाहन पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें चलती गाड़ी से गिराने के बाद लूट लिया था। इस मामले में भी अभी पुलिस खाली हाथ है। अब दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
