भोपाल

Bhopal: सिर में धारदार हथियार मारकर नोटों से भरा बैग झपट भागे बदमाश, पुलिस तलाश में

भोपाल में फिर एक लूट की घटना हुई है। भोपाल गेट के पास दो आरोपियों ने एक मोबाइल व्यापारी पर सिर पर धारदार हथियार मारकर उसका नोटों से भरा बैग छीन लिया, जिसमें लगभग 35 हजार रुपये नकद थे। यह वारदात शनिवार और रविवार की रात 1:30 बजे हुई।

Image

सिर पर धारधार हथियार मारकर लूट

Photo : Times Now Digital

Bhopal Crime: शनिवार-रविवार की देर रात भोपाल में एक लूट की वारदात हुई। जिसमें दो आरोपियों ने एक कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला करके उसका पैसों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये रेकी के बाद की गई लूट है। पुलिस पीड़ित के करीबी और कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।

राजेश ने घटना के बाद अपने परिजनों और परिचितों को कॉल किया और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने जाकर FIR दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और रविवार तड़के सुबह करीब तीन बजे FIR दर्ज की है। शाहजहानाबाद पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने यह भी बताया कि एक टीम पीड़ित के पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। एक अन्य लूट की घटना में, आदित्य आर्य नाम के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। वह एक कलेक्शन एजेंट हैं। वह बुधवार सुबह कलेक्शन के लिए निकले थे। शाहजहांनाबाद, काजी कैंप और टीला जमालपुरा से कंपनी का कैश कलेक्ट करते हुए अस्सी फीट रोड नई मंडी के पास पहुंचा था। वहां दो पहिया वाहन पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें चलती गाड़ी से गिराने के बाद लूट लिया था। इस मामले में भी अभी पुलिस खाली हाथ है। अब दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article