Bhopal: अच्छी खबर! भोपाल-कोटा की दूरी घटेगी, रेलवे की ये योजना समय बचाएगी, जानिए कैसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 03:37 PM IST

Bhopal: भोपाल-रामगंज मंडी के बीच डाले जा रहे 270 किमी के थर्ड लाइन के नए ट्रैक पर दौड़ने वाली ट्रेन सिर्फ 5 घंटे में कोटा पहुंचा देगी। भोपाल से कोटा की दूरी 8 घंटे में तय होती है। ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने पर सबसे पहले 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। जिसे जरूरत पड़ने पर 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकेगा। थर्ड ट्रैक का कार्य होने के बाद इसकी दूरी 123 किमी घट जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • थर्ड लाइन के कारण भोपाल से कोटा की 123 किमी दूरी घटेगी
  • इसके बाद सफर में 8 के बजाय 5 घंटे लगेंगे
  • ट्रेनों की गति भी बढ़कर 130 व 160 हो जाएगी


Bhopal: लेकसिटी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अब राजधानी भोपाल से राजस्थान के कोटा शहर की दूरी कम करने को लेकर रेलवे नई कवायद में जुटा है। पश्चिम मध्य रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल-रामगंज मंडी के बीच डाले जा रहे 270 किमी के थर्ड लाइन के नए ट्रैक पर दौड़ने वाली ट्रेन सिर्फ 5 घंटे में कोटा पहुंचा देगी।

Bhopal Railway Update

रेलवे घटाएगा भोपाल से कोटा की दूरी (सांकेतिक तस्वीर)

बहरहाल भोपाल से कोटा की दूरी 8 घंटे में तय होती है। हालांकि ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने पर सबसे पहले 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल रन किया जाएगा। जिसे जरूरत पड़ने पर 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकेगा। बता दें कि, इस ट्रैक की खास बात ये होगी कि, पूरे ट्रैक के कर्व 1 से 2 डिग्री पर होंगे। जिसका सीधा अर्थ है कि, जरूरत पड़ने पर 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को कर्व पर मोड़ा जा सकेगा। इस दौरान ट्रेन में सवार पैसेंजर्स को झटका भी नहीं लगेगा।

End of Feed