भोपाल

Bhopal E Bike Scheme: शहर में अब सड़क पर दौड़ेंगी ई बाइक, इन कॉलोनियों में जाना होगा आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 12:14 PM IST

Bhopal Smart City: भोपाल में ई-बाइक स्कीम 20 जनवरी से लॉन्च कर दी जाएगी। एक इवेंट के दौरान इसकी शुरुआत की जाएगी। भोपाल शहर के साथ कॉलोनियों में जाने के लिए ई-बाइक इस्तेमाल की जा सकेगी। स्कीम के पहले चरण में 50 बाइक लॉन्च की जाएगी। आगे चलकर ई-बाइक की संख्या बढ़ाने पर विचार होगा।

Image

भोपाल में 20 जनवरी से शहर में सफर करने के लिए मिल सकेगी किराए पर ई बाइक

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 मिनट ई-बाइक चलाने पर देना होगा 20 रुपए किराया
  • शुरुआत में पांच जगहों पर बनाए जाएंगे ई-बाइक स्टैंड
  • ऐप आधारित होगी ई-बाइक की स्कीम

Bhopal News: भोपाल वालों के लिए अच्छी खबर है। एक इवेंट के दौरान स्मार्ट सिटी की किराए पर इलेक्ट्रिक बाइक देने की योजना 20 जनवरी से शुरू की जा सकती है। इसके तहत आपको पहले 15 मिनट के लिए 20 रुपए किराया देना पड़ेगा। इसके बाद फिर नए स्लैब से राशि काटने का काम होगा। शुरुआत में शहर के पांच क्षेत्रों में स्टैंड बनाया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे स्टैंड व बाइक की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरव बैनल के मुताबिक 20 जनवरी को एक इवेंट के दौरान ही बाइक को शहर में लॉन्च कर दिया जाएगा। इससे शहर के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा। ई-बाइक को इस तरह बनाया जा रहा कि बाइक में बैटरी की चार्जिंग स्थिति पता चल जाए। बाइक को चार्ज करने के लिए उपभोक्ता को अपने स्तर पर कुछ भी नहीं करना होगा।

इन जगहों पर बनेंगे स्टैंड

मिली जानकारी के अनुसार योजना के शुरुआत में एमपी नगर, आइएसबीटी, वन विहार, बोट क्लब और प्लेटिनम प्लाजा के पास स्टैंड बनाए जाएंगे। ऐप से भुगतान करने के बाद ही ई-बाइक अनलॉक हो सकेगी। स्मार्ट सिटी की टीम चार्ज बैटरी के साथ उपलब्ध रहेगी और कंट्रोल रूम से उन्हें बताया जाएगा कि किस नंबर की बाइक की बैटरी खत्म हो चुकी है, इसके बाद टीम उसे आकर बदल देगी। गौरतलब है कि पीपीपी मोड पर इलेक्ट्रिक बाइक का संचालन होगा।

ई-बाइक के साथ ऐप भी होगा लॉन्च

जानकारी के लिए बता दें कि कुल 1000 इलेक्ट्रिक बाइक किराए पर चलाने की योजना बन रही है, लेकिन 50 बाइक से इसकी शुरुआत की जानी है। साथ ही मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। ऐप से पता चलेगा कि कहां पर ई-बाइक के स्टैंड हैं और कहां कितनी बाइक रखी गई हैं, उनकी स्थिति इस समय क्या है। ये कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ा रहेगा। शहरवासियों के लिए ये एक नया और अनोखा अनुभव हो सकता है। स्मार्ट सिटी के पीआरओ नितिन दवे ने बताया है कि ई-बाइक किराए पर लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। इसकी फीस तय की जाएगी। ई-बाइक मंथली, क्वार्टरली, हॉफ क्वार्टरली और ईयरली फीस के हिसाब से भी किराए पर मिल सकेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article