Bhopal News : राजधानी की कोलार रोड अब बदलेगी 6 लेन में, 5 करोड़ से बनेगा फ्लाई ओवर, 4 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 09:07 PM IST

कोलार सिक्स लेन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। 233 करोड़ का ये प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने वाला है। मानसून के पूरी तरह से विदा होते ही राजधानी में परियोजना के तहत कोलार रोड को 6 लेन में बदलने का काम आरंभ हो जाएगा। इलाके में करीब 11 किमी तक सबसे पहले अतिक्रमण हटाकर की जाएगी। इसके बाद 6 लेन का काम शुरू होगा।

Bhopal News:राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये खबर वाकई परेशानियों को खत्म करने की उम्मीद वाली है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से राजधानी की कोलार सिक्स लेन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। 233 करोड़ का ये प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने वाला है। मानसून के पूरी तरह से विदा होते ही राजधानी में परियोजना के तहत कोलार रोड को 6 लेन में बदलने का काम आरंभ हो जाएगा। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट की शुरुआत इलाके में करीब 11 किमी तक सबसे पहले अतिक्रमण हटाकर की जाएगी। इसके बाद 6 लेन का काम शुरू होगा। जिम्मेदार महकमे के सूत्रों के मुताबिक गत माह जुलाई में इसकी निविदाएं ऑपन की गई थी। जिस कंपनी को टेंडर मिलेंगे उसके द्वारा एक रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटेगा। प्रोजेक्ट के तहत फुटपाथ व डिवाइडर सहित सर्वधर्म फ्लाइ ओवर के पास पांच करोड़ की लागत से एक ब्रिज खड़ा किया जाएगा। इसकी वजह अधिकारी ये बता रहे हैं कि पुराने सर्वधर्म ब्रिज के प्रोजेक्ट को योजना में शामिल नहीं किया गया था। यही वजह है कि 6 लेन रोड बनने पर ब्रिज की चौड़ाई का दायरा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ब्रिज खड़ा किया जाएगा।

BHOPAL NEWS

कोलार रोड का होगा कायाकल्प

राजधानी की इतनी आबादी को मिलेगा फायदा

सही समय पर काम शुरू होने के बाद इलाके की तस्वीर ही कुछ ओर होगी। इलाके के 4 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक सुबह शाम इलाके में सड़कें छोटी पड़ जाती हैं। ट्रेफिक का बहुत दबाव रहता है। घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। यही वजह थी कि विभाग ने करीब छह माह पूर्व इसे 6 लेन में तब्दील करने की योजना का खाका खींचा था। अधिकारियों के मुताबिक कोलार इलाके की ये मुख्य सड़क 6 लेन में बदलने के बाद यहां की रौनक अलग ही होगी। डिवाइडर बनाए जाएंगे व सड़क रोशनी से साराबोर होगी तो लोगों को आवागम में आसानी रहेगी। फुटपाथ बनने से इसकी जद में आने वाली कॉलोनियों के लोगों को पैदल चलने में सुविधा रहेगी। इसमें सबसे खास और अहम बात तो ये होगी कि, सड़क दुर्घटनओं के आंकड़ों का ग्राफ कम हो जाएगा।

End of Feed