Bhopal: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
भोपाल से रेलवे चलाएगा 3 मार्च से स्पेशल टेन (सांकेतिक तस्वीर)
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ये दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 13 मार्च के बीच चलेगी। रेलवे के मुताबिक होली पर्व पर राजधानी भोपाल से यूपी जाने वाले लोगों की भारी भीड़ रहती है। जिसके चलते ट्रेन पैसेंजर्स को सीट मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि, इस बार होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को लेकर 20 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सीधा फायदा यूपी, बिहार, राजस्थान व एमपी के कई शहरों के लोगों को मिलेगा।
