Bhopal: सावाधान! लेक सिटी में ठग गैंग एक्टिव, ऐसे करते हैं महिलाओं से ठगी, जानिए पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 07:03 PM IST

Bhopal Fraud Case: भोपाल में ठगी करने वाली गैंग एक्टिव है, बीते 36 घंटे में तीन महिलाओं के आभूषण लेकर गायब हो गए। गिरोह में महिला व पुरुषों समेत एक बच्चा शामिल है। इनका ठगी करने का तरीका भी अलग है, जिसमें करीब 13 साल की उम्र का नाबालिग बच्चा पहले किसी महिला के पास जाता है, इसके बाद गिरोह के बाकी लोग भी आ जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते 36 घंटे में 3 वृद्ध महिलाओं से की ठगी
  • असली के बदले नकली जेवर थमा देते हैं गैंग के लोग
  • गैंग में 13 साल के बच्चे सहित एक महिला व पुरुष शामिल


Bhopal Fraud Case: लेक सिटी भोपाल में ठगी करने वाली गैंग एक्टिव है, इस गैंग के बदमाश बीते 36 घंटे में तीन महिलाओं के आभूषण लेकर गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में महिला व पुरुषों समेत एक बच्चा शामिल है। इनके ठगी करने का तरीका भी अलग है, जिसमें करीब 13 साल की उम्र का नाबालिग बच्चा पहले किसी महिला के पास जाता है, इसके बाद गिरोह के बाकी लोग भी आ जाते हैं।

Bhopal News

भोपाल में महिलाओं से ठगी करने वाली गैंग एक्टिव (सांकेतिक तस्वीर)

इसके बाद महिलाओं को बातों में उलझाकर असली के बदले नकली गहने थमाकर फरार हो जाते हैं। गिरोह के लोगों ने बीती 16 जनवरी को हमीदिया अस्पताल में एक वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया था। इसके ठीक 2 घंटे बाद बैरागढ़ में एक महिला के जेवर बदल दिए थे। इसके बाद बदमाश टीटीनगर में एक महिला के जेवर लेकर फरार हो गए।

End of Feed