भोपाल

MP: खरगोन में गड्ढे के कारण हुई 3 मासूमों की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 12:38 PM IST

Mp:खरगोन के ऊन थाना इलाके के गांव मोठापुरा में पानी से भरे गड्ढे में तैरने की कोशिश कर रहे तीन मासूमों की डूबने से हुई मौत। तीनों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे। हादसे के वक्त इनके परिजन मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। खरगोन एसपी ने कहा कि, दोशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Image

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पानी के गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गड्ढे में भरे पानी में तैरने की कोशिश में तीनों मासूम डूब गए
  • एसपी ने कहा जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
  • हादसे में मृत हुए तीनों मासूम आपस में रिश्तेदार थे

MP: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 3 बच्चों की एक साथ डूबने के कारण मौत होने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना ऊन थाना इलाके के गांव मोठापुरा की है। जहां तीन मासूमों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम फैला है।

पुलिस के मुताबिक तीनों मासूम आपस में रिश्तेदार हैं व हादसे के वक्त इनके परिजन मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। तीनों मासूम घर से खेलने के लिए निकले थे, जहां गांव में मौजूद एक पानी भरे गड्ढे में टायर से तैरने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच ये दुर्घटना हो गई। हालांकि हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण तीनों को गंभीर अवस्था में लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

तीनों मृतक अपस में थे रिलेटिव

खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक मृतकों में विक्रम (8) वंश (9) व प्रितेश (13) शामिल हैं। बच्चे सुबह करीब 9 बजे घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। जब वे सुबह 11 बजे तकघर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उन्हें ढूंढने निकले व इसे लेकर पुलिस को सूचना दी। एसपी के मुताबिक टंकी निर्माण के दौरान जिस एजेंसी ने भी गड्ढा खुला छोड़ा है, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद लापरवाह एजेंसी या जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी के मुताबिक तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। जिसमेंं प्रितेश और वंश चचेरे भाई हैं। वहीं, विक्रम इनके मामा का बेटा है।

ऐसे चला हादसे का पता

पुलिस के मुताबिक मृतक वंश के पिता रविन्द्र ने बताया कि वे सुबह से मजदूरी पर गए थे। जहां पर घर से फोन आने पर जानकारी मिली कि, तीनों बच्चों के स्कूल से बच्चे घर नहीं लौटे है। इसके बाद तीनों की तलाश शुरू की गई। गांव में स्थित गायत्री मंदिर के पीछे मौजूद गड्ढे के बाहर तीनों बच्चों के जूते और चप्पल मिले। इसके बाद गड्ढे को देखा गया तो उसमें तीनों के शव तैर रहे थे। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की मदद से परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में जहां मातम पसरा है, वहीं तीनों के घरों में कोहराम मच गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article