Bhopal: मध्य प्रदेश के पशु पालकों के लिए ये एक अहम खबर है। खासकर उन पशु पालकों के लिए जो कि, गाय पालते हैं। इसमें सबसे अहम बात तो ये है कि, अब गाय आपको आने वाले दिनों में लखपति बना सकती है। सूबे की शिवराज सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। जिसमें एमपी व देश की उन्नत नस्ल की गायों को लेकर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश में अधिक दूध देने वाली गाय को मिलेगा इनाम (सांकेतिक तस्वीर)
पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत देश व प्रदेश की मूल नस्लों के गोपालन को बढ़ावा देने की मंशा को लेकर आगामी 1 से 15 फरवरी तक प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे। जिसमें 201 जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार 45 एमपी के मूल गोवंश और 156 भारतीय उन्नत नस्ल के गोवंश के लिए होंगे। वहीं 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी गोपालकों को दिए जाएंगे।
