Bharat Bandh: कहीं स्कूल बंद...कहीं बाजार में सन्नाटा, कहीं व्यापारियों से बदसलूकी, देखिए MP में 'भारत बंद' का कितना असर?

Bharat Bandh: मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 'भारत बंद' शांतिपूर्ण तरीके से हो। इस दौरान किसी प्रकार से कानून व्यवस्था पर असर नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि, कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद कराए गए हैं।

Bharat Bandh: देशभर में भारत बंद के आव्हान के बाद इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। राज्य में बीएसपी और जयस इसके समर्थन में हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी भारत बंद को समर्थन दिया। हालांकि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट पर है। ग्वालियर संभाग में स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, इंदौर में भारत बंद का असर बाजार में पड़ रहा है। वहीं, गुना में बहुजन समाज पार्टी रैली का नेतृत्व कर रही है। इस दौरान व्यापारियों के साथ बदसलूकी की भी तस्वीरें सामने आई हैं। दुकानदारों का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने दुकान का शटर गिराकर उन्हें दुकान के अंदर ही बंद कर दिया।

क्यों हुआ भारत बंद

दरअसर, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST) और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं। संगठन ने हाल में सुप्रीम कोर्ट की सात न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रति विपरीत दृष्टिकोण अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी।

End of Feed