भोपाल

एमपी में 9 IAS अधिकारियों का तबादला, सुखवीर सिंह बने राज्य के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी

प्रदेश सरकार ने इस महीने एक और फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसके बाद 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को राज्य का नया मुख्य निवारचन बनाया गया-

Image

एमपी में नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में इस महीने एक और फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सुखवीर सिंह को राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। सरकार ने मंगलवार रात तबादला आदेश जारी करते हुए बताया कि 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह, जो अब तक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थे अनुपम राजन की जगह लेंगे।

1993 बैच के अधिकारी का तबादला

आदेश के अनुसार, 1993 बैच के अधिकारी राजन को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसमें बताया गया कि 1996 बैच के अधिकारी अमित राठौर को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त या गया है। वह वाणिज्यिक कर विभाग का प्रभार संभाल रहे थे।

26 अधिकारियों का तबादला

इसके अलावा, 2007 बैच के अधिकारी श्रीमन शुक्ला को शहडोल संभाग का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को भी नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आए) के 26 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के तबादले किए थे।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article