भोपाल

इंदौर में पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट फंसी, चिल्लाने पर भी नहीं आया गार्ड; किसी तरह लोगों ने बचाई जान

एमपी के इंदौर में एक लिफ्ट में आठ लोग फंस गए। लोगों के चिल्लाने के बाद भी कोई मदद के लिए नहीं आया। तब जाकर लोगों ने किसी तरह लिफ्ट खोलकर खुद की जान बचाई।

Image

लिफ्ट में फंसे लोग।

Photo : Times Now Digital

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दसवीं मंजिल से नीचे उतरते वक्त एक लिफ्ट बीच में ही अटक गई, जिसमें आठ लोग सवार थे और वे सभी लिफ्ट के अंदर फंस गए। बताया गया कि लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर आकर खराब हो गई और वहीं फंस गई, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन काफी देर तक चिल्लाने के बाद भी कोई मदद के लिए नहीं आया।

लोगों ने किसी तरह बचाई अपनी जान

इसके बाद लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों ने खुद ही किसी तरह से लिफ्ट को खोलकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि लोग चिल्लाते रहे, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया। लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में न गार्ड और न ही लिफ्ट मैन था, जो जान बचाने के लिए आता। यह घटना इंदौर के स्कीम नंबर 140 के ग्रैंड एग्जॉटिक के सनशाइन बिल्डिंग की बताई जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article