Christmas के लिए सज गया Bhopal! फैमिली संग इन जगहों पर करें विजिट, फूड और फन का मिलेगा कॉम्बो

Best Places to Visit in Bhopal: शहर के बाजारों से लेकर हर टूरिस्ट स्पॉट तक क्रिसमस की बेहतरीन रौनक दिखाई दे रही है। झीलों की नगरी भोपाल शहर में कई रेस्टोरेंट, कैफे, पब और होटल्स में यंगस्टर्स, कल्पस और फैमिली मेंबर के लिए स्पेशल डीजे नाइट का अरेंजमेंट किया गया है। वहीं खाने के शौकीन लोगों के लिए इंडियन के साथ अमेरिकन और इटालियन व्यंजन तैयार किए गए हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए शहर में अनेक स्थानों पर संगीत से सजी महफिले तैयार की गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस के मौके पर शहर में कई जगहों पर इवेंट अरेंज किए गए
  • खाने के शौकीनों के लिए कई खास व्यंजन किए गए हैं प्रिपेयर
  • कई होटलों पबों व रेस्टोरेंट्स में खास आयोजन किए गए हैं तैयार

Best Places to Visit in Bhopal: क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों को लेकर लेक सिटी भोपाल पूरे परवान पर है। रविवार को शहर के बाजारों से लेकर हर टूरिस्ट स्पॉट तक क्रिसमस की बेहतरीन रौनक दिखाई दे रही है। बता दें कि, वैसे तो क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार है, मगर इसे कई अन्य लोग भी मनाते हैं। झीलों की नगरी भोपाल शहर में कई रेस्टोरेंट, कैफे, पब और होटल्स में यंगस्टर्स, कल्पस और फैमिली मेंबर के लिए स्पेशल डीजे नाइट का अरेंजमेंट किया गया है।

Bhopal News

लेक सिटी भोपाल क्रिसमस पर दुल्हन की तरह सजकर तैयार

वहीं खाने के शौकीन लोगों के लिए इंडियन के साथ अमेरिकन और इटालियन व्यंजन तैयार किए गए हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए शहर में अनेक स्थानों पर संगीत से सजी महफिले तैयार की गई हैं। जिनमें गजल, बॉलीवुड म्यूजिक सहित कई तरह के इवेंट होंगे। आप भी अगर फैमिली सहित विंटर वैकेशन पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भोपाल व इसके आसपास कई खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट हैं, जो आपके संडे के मूड को एक खास खुशी में बदल देंगे।

End of Feed