MP Crime: ऑटो चालक ने 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, हिंदू संगठनों ने काटा बवाल

एमपी में एक बार फिर एक मासूम बच्ची दुष्कर्म की भेंट चढ़ गई. एक 40 वर्षीय ऑटो चालक ने 9 साल बच्ची को घर में कैद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की खबर सामने आई है। एक 40 साल के वहसी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने 3 बार बच्ची को डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Auto Driver rape with 9 year girl in khandwa madhya pradesh

एमपी में ऑटो चालक ने 9 साल की बच्ची को बनाया हवश का शिकार

घटना मांधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इनपुन पुनर्वास की है, जहां नाबालिग लड़की से रेप की घटना सामने आई है,आरोपी मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। मामला सामने आने पर बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोग मांधाता थाने पहुंचे। जिन्होंने थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मांधाता थाना पुलिस ने आरोपी जावेद को सनावद से हिरासत में लिया है। वहीं, पीड़ित लड़की को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए ओम्कारेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

End of Feed