एटीएस को मिली बड़ी सफलता, जबलपुर में 10 साल से रह रहा अफगानी नागरिक गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट और दस्तावेज बरामद

एमपी के जबलपुर में 10 साल के रह रहा अफगानी नागरिक को एटीएस की टीम ने दबोच लिया है। अधिकारी ने उसके पास के जाली भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही जाली पासपोर्ट बनाने वाले रैकेट का भी खुलासा हुआ है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एटीएस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने यहां अफगानिस्तानी नागरिक सोहबत खान को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सोहबत खान जाली पासपोर्ट और अन्य फर्जी दस्तावेजों के जरिए जबलपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि इसके अलावा 10 अन्य अफगानिस्तानी नागरिक जाली पासपोर्ट की सहायता से बंगाल, बिहार और झारखंड में रह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस की टीम ने सोहबत की फोटो के आधार पर जांच शुरू करते हुए गिरफ्तार किया है।

Arrested

जबलपुर में अफगानी नागरिक जाली पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार (फोटो - Canva)

एक अधिकारी ने बताया कि सोहबत एक फोटो के चलते गिरफ्तार किया गया है। इस फोटो में सोहबत विदेशी पिस्टल के साथ नजर आया, जिसके बाद एटीएस की टीम को मामला संदिग्ध लगा। इसी आधार पर मामले की जांच की गई तो मालूम हुआ है वह अफगानिस्तानी नागरिक है और साल 2015 में भारत आया था। उसने 2020 में जाली पासपोर्ट और कई अन्य दस्तावेज बनवाए थे। एटीएस ने आरोपी को भोपाल के एक एटीएम से गिरफ्तार किया है। अब टीम आरोपी के आतंकी कनेक्शन खंगाल रही है।

End of Feed