MP में वन रक्षक परीक्षा में धांधली, अभ्यर्थियों का प्रदर्शन; टॉपर कैंडिडेट्स को दिए 100 में से 101 अंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 16, 2024, 06:40 PM IST

मध्य प्रदेश वन रक्षक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इंदौर में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि जिन परीक्षार्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा में 60 फीसदी तक अंक नहीं मिले, उन्होंने इस परीक्षा की टॉपर लिस्ट में स्थान पाया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित वन रक्षक परीक्षा के नतीजे आते ही गड़बड़ियों के आरोप लगने लगे हैं। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। इंदौर में तो प्रदर्शनकारी छात्रों ने परीक्षा में तय कुल 100 में से 101 नंबर तक मिलने के आरोप लगाए हैं। राज्य के महानगर इंदौर में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि जिन परीक्षार्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा में 60 फीसदी तक अंक नहीं मिले, उन्होंने इस परीक्षा की टॉपर लिस्ट में स्थान पाया है।

Forest Guard examination rigging

(फाइल फोटो)

पटवारी परीक्षा में भी फर्जीवाड़ा

प्रदर्शनकारियों में शामिल गोपाल प्रजापति ने बताया कि वन रक्षक और उप निरीक्षक जेल प्रहरी परीक्षा के नतीजे आए हैं। उसमें पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विद्यार्थी को 100 में से 101 से ज्यादा अंक मिले हैं, जो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जिन 10 छात्रों ने टॉप किया है, उनमें दो सतना, चार ग्वालियर और चार भोपाल के हैं। इसी तरह का फर्जीवाड़ा पटवारी परीक्षा में भी हुआ था।

End of Feed