भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के फैसले का AIMTC ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जुलाई 2024 को घोषणा की थी कि प्रदेशभर में चल रहे परिवहन चेक पोस्ट नाकों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है और उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाती है।

Image

पांडिचेरी में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) की बैठक

KEY HIGHLIGHTS
  • पांडिचेरी में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) की बैठक
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के फैसले को बताया ऐतिहासिक निर्णय
  • डॉ. मोहन यादव ने 1 जुलाई 2024 को घोषणा की थी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस AIMTC ने स्वागत किया है। AIMTC की पांडुचेरी में हुई बैठक में ट्रांसपोटर्स ने डॉ यादव के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया।

बैठक में मौजूद ट्रांसपोटरों ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृत लाल मदान और AIMTC नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाल मलकीत सिंह ने मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट व्यवस्था को बंद करने के निर्णय पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का यह ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करता है। इस ऐतिसाहिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का ऋणि है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जुलाई 2024 को घोषणा की थी कि प्रदेशभर में चल रहे परिवहन चेक पोस्ट नाकों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है और उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाती है।

प्रेस विज्ञप्ति

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article