इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से दहशतगर्दों ने भेजा डरावना मैसेज

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी। दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन परेशान हो गए।

इंदौर: इंदौर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज कर स्कूल खाली करा दिए। पुलिस ने भी दोनों स्कूल परिसरों की जांच की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के दो प्रमुख स्कूलों एनडीपीएस स्कूल और आईपीएस स्कूल के प्रबंधनों को धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस मेल के आधार पर एनडीपीए स्कूल प्रबंधन ने राजेंद्र नगर और आईपीएस स्कूल प्रबंधन ने तेजाजी नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। परिजनों को फोन कर बच्चों को वापस ले जाने का भी संदेश भेजा गया।

bomb Threat

(प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

धमकी भरा ईमेल आया

स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को पूरी तरह खाली कराया और इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तेजाजी नगर थाने के प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया है कि एनडीपीएस स्कूल के प्राचार्य ने सूचना दी थी कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल आया है, इस सूचना के आधार पर पुलिस दल भेज कर पूरे परिसर की जांच की गई। बसों की भी जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया धमकी फर्जी लगती है। साइबर एक्सपर्ट ने बताया है कि यह फर्जी धमकी वाला ईमेल है। इसके सोर्स की जानकारी ली जा रही कि ईमेल कहां से आया है और इसके आईपी एड्रेस की जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed