भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत 18 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द, चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन; जानें क्या है कारण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के झलवारा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 1 से 9 जून तक कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

भोपाल : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने झलवारा स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (Infrastructure Development) के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। यह कार्य कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन और सिंगरौली दिशा की टाई-लाइन की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए आवश्यक बताया जा रहा है। ऐसे में रेलवे ने 1 से 9 जून तक कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। लिहाजा, रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो पुणे से दानापुर के बीच संचालित होगी। दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी। विशेष ट्रेन 01417 और 01418 के रूप में दो-दो ट्रिप में संचालित होगी।

non-interlocking in Jhalwara

(फाइल फोटो)

पुणे-दानापुर विशेष की टाइमिंग

ट्रेन संख्या (01417) जो पुणे-दानापुर विशेष ट्रेन है, 28 मई (बुधवार) और 1 जून (रविवार) को पुणे स्टेशन से रात 7:55 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 12:05 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी ओर, ट्रेन 01418, जो दानापुर-पुणे विशेष ट्रेन है, 30 मई (शुक्रवार) और 3 जून (मंगलवार) को सुबह 8:30 बजे दानापुर से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 1:50 बजे इटारसी पहुंचेगी और फिर शाम 5:35 बजे पुणे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन सेवा का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। गर्मियों छुट्टी में अधिकतर लोग पुणे से बिहार आवागमन करते हैं। लिहाजा, इस ट्रेन के चलने से संबंधित रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

End of Feed