'राहुल गांधी को मांगनी चाहिए माफी', कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर बिफरे CM मोहन यादव

Congress MLA Controversial Statement: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस विधायक की अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्रैंड ओल्ड पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Congress MLA Controversial Statement: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है और नेताओं की टिप्पणियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी बयान भी सामने आया। उन्होंने कांग्रेस विधायक की अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो साभार: @DrMohanYadav51)

मोहन यादव ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक के विवादित बयान की न सिर्फ निंदा की, बल्कि कांग्रेस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा, ''...कांग्रेस विधायक ने बहुत गलत बयान दिया है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, और उन्हें अपने विधायक को पार्टी से निकालना चाहिए।"

End of Feed