यूपी में बनारस तो उत्तराखंड में उत्तरकाशी, अब जान लें किस शहर को कहते हैं 'पहाड़ों की काशी'

भारत अपनी विविधता, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इन्हीं में एक ऐसा खास शहर भी है, जिसे “पहाड़ियों की काशी” कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में।

Pahado Ki Kashi: भारत को विविधताओं से भरा देश माना जाता है। यहां की समृद्ध संस्कृति, अनोखी परंपराएं और गौरवशाली इतिहास इसे दुनिया के अन्य देशों से खास बनाते हैं। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग भी भारत की इस विविधता को करीब से देखने और समझने के लिए आते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, और इन सभी में कई जिले मौजूद हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान और विशेषताएं हैं। वैसे तो आपने उत्तर प्रदेश की काशी और उत्तराखंड की उत्तरकाशी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी एक ऐसा शहर है, जिसे “पहाड़ियों की काशी” के नाम से जाना जाता है? अगर नहीं तो आइए जानें इस दिलचस्प शहर बारे में।

Pahado Ki Kashi (AI Image)

पहाड़ों की काशी (AI Image)

यहां है पहाड़ों की काशी

पहाड़ों की काशी किस शहर को कहते हैं?

बात करें “पहाड़ों की काशी” की, तो यह उपाधि मंडी जिले को दी जाती है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। मंडी में छोटे-बड़े मिलाकर 80 से ज्यादा शिव मंदिर मौजूद हैं। मान्यता है कि वाराणसी में भी लगभग इतने ही शिव मंदिर हैं, इसलिए मंडी को “छोटी काशी” या “पहाड़ों की काशी” कहा जाता है। इसके अलावा, जिस प्रकार वाराणसी गंगा नदी के तट पर बसा है, उसी तरह मंडी ब्यास नदी के किनारे स्थित है। इस नदी के तट पर भी काशी की तरह कई प्रमुख घाट बने हुए हैं, जो इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और बढ़ाते हैं।

End of Feed