Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मिडिल क्लास को बीमारी में आर्थिक संकट से बचाया

पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना लाखों परिवारों को राहत दे रही है। राज्य में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज से लोग बीमारी के दौरान कर्ज और आर्थिक संकट से बच रहे हैं।

बीमारी अक्सर सिर्फ शारीरिक दर्द नहीं लाती, बल्कि परिवारों के लिए आर्थिक संकट भी खड़ा कर देती है। अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आते ही कई घरों में उधार, गहने गिरवी रखने और जीवनभर की बचत खत्म होने का डर भी सताने लगता है। लेकिन पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

Bhagwant Mann press confrence

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

यह योजना राज्य के लोगों को भरोसा दिला रही है कि गंभीर बीमारी का इलाज अब आर्थिक तबाही का कारण नहीं बनेगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार की इस योजना के तहत पंजाब के सभी वास्तविक निवासियों, मध्यम वर्गीय परिवारों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को प्रति परिवार हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

End of Feed