भगवंत मान ने भाजपा पर लगाए धमाके के आरोप; कहा- ये पंजाब के लिए BJP की तैयारी, बंगाल का फार्मूला यहां होगा फेल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके पर कहा कि भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो। यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है।

पंजाब के जालंधर और फिर अमृतसर में दो धमाकों के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां जहां एक ओर इसकी जांच कर रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान इन धमाकों को लेकर भाजपा के ऊपर हमला बोल दिया है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह भाजपा के काम करने का तरीका है। जब किसी राज्य में चुनाव होते हैं,तो वहां ऐसा ही कुछ कर दो।

​भगवंत मान

भगवंत मान

भगवंत मान ने भाजपा पर लगाए आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके पर कहा कि भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो। यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है... कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और दोषियों को सख्त सज़ा होगी। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

End of Feed