Raghopur Flood News: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, एक सदी पुराना चैती दुर्गा और हनुमान मंदिर तेज धार में बहा; देखें Video

Raghopur Bhagalpur News Today: बिहार में भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी के भीषण कटाव से लगभग एक सदी पुराने चैती दुर्गा और हनुमान मंदिर नदी में समा गए हैं।

Raghopur Bhagalpur News Today: बिहार के भागलपुर जिले में प्रचंड प्रवाह के चलते गंगा का कटाव लगातार गंभीर होता जा रहा है। नवगछिया के राघोपुर इलाके में गंगा की तेज धारा ने भारी तबाही मचाकर रख दी है। भीषण कटाव के कारण लगभग एक सदी पुराने चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर देखते ही देखते नदी में समा गए। जिस जगह लंबे समय से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी थी, वहां अब गंगा की तेज धारा बह रही है।

मंदिरों के नदी में समाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कटाव के कारण जमीन कमजोर होने के बाद मंदिर का ढांचा अचानक भरभराकर गिरता है और कुछ ही सेकंड में पूरा का पूरा हिस्सा गंगा नदी में समा जाता है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मंदिरों के नदी में समाने से स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और दहशत का माहौल है।

End of Feed