Social Media पर फॉलोवर्स बढ़ाने की सनक में शख्स ने किया ऐसा काम, पुलिस ने सीधे पहुंचाया जेल

भदोही में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और पैसे कमाने के लिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराध जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Bhadoi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने की सनक में एक व्यक्ति ने ऐसा काम किया, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। आरोप है कि व्यक्ति ने छोटे बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो ’चोरी’ से रिकॉर्ड किए और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गांव निवासी नबील हयात अंसारी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Arrest

सांकेतिक फोटो

बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप

पुलिस ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में अंसारी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर बढ़ाने और धन कमाने के मकसद से बच्चों की सहमति के खिलाफ ’चोरी’ से उनकी ’अश्लील’ वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अंसारी के खिलाफ रविवार की देर रात भारतीय न्याय संहिता की धारा 295 (बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वितरित एवं प्रसारित करना) और आईटी अधिनियम की धारा 67 बी (18 वर्ष से कम उम्र के लोगों से जुड़ी यौन रूप से स्पष्ट सामग्री या बाल पोर्नोग्राफी बनाना, प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे थोड़ी देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed