शहर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी, जिससे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा होने की आशंका जताई गई है।

Image

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा

Agra Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

टक्कर के बाद कंटेनर में फंसी कार

यह हादसा आगरा में फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर में फंस गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

बिहार से राजस्थान जा रहे थे कार सवार

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहाबाद भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग बिहार के थे और राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगरा में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने बाद में बहाल करा दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!