बेतिया के स्कूल में गर्मी के कारण 20 बच्चे बेहोश, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में उमस और गर्मी के कारण 20 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल में आज अधिक बच्चे आए थे और मौसम भी खराब होने के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय के 20 बच्चे बेहोश
  • स्कूल में क्षमता से अधिक बच्चे आए
  • इलाज के बाद सभी बच्चों छोड़ दिया गया

बिहार के बेतिया के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण करीब 20 स्टूडेंट्स बेहोश हो गए। जिसके बाद शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों को बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वही कुछ छात्रों को बेतिया GMCH अस्पताल में रेफर किया गया। बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिलने पर परिजन स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाने की पुलिस के साथ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed