रिटायरमेंट के बाद कहां बसाएं घर? बेस्ट हैं देश के यह 9 शहर, चैन-सुकून से कटेगा जीवन

रिटायरमेंट के बाद जीवन गुजारने के लिए कोयंबटूर, मैसूर, चंडीगढ़, पुणे, कोच्चि, पुडुचेरी, गोवा, बेंगलुरु और चेन्नई समेत नौ शहरों को बेस्ट बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन शहरों में अच्छी लाइफ स्टाइल के लिए बेहतर सुविधाएं हैं।

नौकरी में लंबे समय तक समय गुजारने के बाद रिटायर होना अलग अनुभव है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी आगे की जिंदगी चैन-सुकून से बीते। इसके लिए कई प्लान किए जाते हैं। लोग ऐसा शहर चुनना पसंद करते हैं, जहां अच्छे अस्पताल, अनुकूल मौसम और रोजमर्रा के खर्च को भी बैलेंस रखें। भारत में ऐसे कई शहर हैं, जो इन जरूरतों के लिहाज से बेहतर विकल्प बन सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कोयंबटूर, मैसूर, चंडीगढ़, पुणे, कोच्चि, पुडुचेरी, गोवा, बेंगलुरु और चेन्नई समेत नौ शहरों का जिक्र किया गया है, जहां रिटायरमेंट के बाद रहने पर विचार किया जा सकता है।

Best Cities for Retirement in India

रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए भारत के 9 शहर (फोटो-Istock)

शांत जीवन के विकल्प

तमिलनाडु का कोयंबटूर स्वास्थ्य सेवाओं और अपेक्षाकृत किफायती जीवन के लिए जाना जाता है। यहां कई बड़े अस्पताल मौजूद हैं। वहीं, कर्नाटक का मैसूर अपनी ऐतिहासिक विरासत, हरियाली और अपेक्षाकृत शांत माहौल के लिए पहचाना जाता है। जो लोग महानगरों की भागदौड़ से दूर रहना चाहते हैं, उनके लिए ये दोनों शहर विकल्प हो सकते हैं।

End of Feed