बेंगलुरु में 100 करोड़ की जमीन घोटाले का खुलासा, 13 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा किया है। इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Bengaluru Land Scam: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर श्री आदि चुनचनगिरी एजुकेशन ट्रस्ट की करीब 6 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की।

Arrest

सांकेतिक फोटो

फर्जी वारिस बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक यह जमीन बेंगलुरु दक्षिण तालुक के कंबिपुरा गांव में स्थित है। यहां कुल 45 एकड़ जमीन श्री आदि चुनचनगिरी एजुकेशन ट्रस्ट के नाम दर्ज है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी फ्रांसिस ने कुछ राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 1960-61 के फर्जी कानूनी उत्तराधिकारी (लीगल हेयर), मृत्यु प्रमाण पत्र और अनुदान (ग्रांट) से जुड़े दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों में आरोग्यस्वामी नाम के व्यक्ति को जमीन का कानूनी उत्तराधिकारी बताया गया। इसके आधार पर ट्रस्ट की 45 एकड़ जमीन में से 6 एकड़ अपने नाम दर्ज कराने की कोशिश की गई।

End of Feed