शहर

Nitish Kumar: नीतीश के कार्यक्रम से जान बचाने के लिए भागे लोग, मधुमक्खियों ने अचानक किया हमला, देखिए वीडियो

Nitish Kumar Program Bee Attack: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। सीएम को सुरक्षा दस्ते ने तुरंत मौके से निकाला और फिर सुरक्षित किया।

Image

नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला

Nitish Kumar Program Bee Attack: बिहार (Bihar) में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक मधुमक्खियों के आ जाने से लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और नीतीश कुमार को वहां से सुरक्षित निकाला।

नीतीश के कार्यक्रम पर मधुमक्खियों का हमला

नीतीश कुमार आज सीएम के पद से इस्तीफा देने वाले हैं और राज्य में नई सरकार का गठन होना है। उससे पहले नीतीश कुमार अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंचे। यहीं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया।

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा

बिहार में मंगलवार को एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होने जा रही है। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में सरकार बनने की राह साफ हो सकती है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख कुमार ने पिछले सप्ताह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और वह कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

शिवराज करेंगे नए नाम का ऐलान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, इस प्रक्रिया के लिए पटना पहुंचने वाले हैं। 202 विधायकों वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19 और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के पांच विधायक शामिल हैं। इन दलों का नेतृत्व क्रमशः चिराग पासवान और जीतन राम मांझी करते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पांच विधायक भी गठबंधन का हिस्सा हैं, इस पार्टी के प्रमुख हैं उपेंद्र कुशवाहा। सभी राजग विधायक शाम चार बजे विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में बैठक करेंगे। इसके बाद सभी घटक दलों के समर्थन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा और नयी सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के पास पेश किया जाएगा।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article