सागर के सिरोंजा स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में शुक्रवार सुबह बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि छात्र ने विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना से कुछ देर पहले उसने अपने बड़े भाई को वॉइस नोट भेजा था, जिसमें बीमारी और शरीर में अंदरूनी दर्द से परेशान होने की बात कही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने दी जान
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -दिल्ली के शाहदरा में दिल दहलाने वाली घटना, 12वीं की छात्रा ने स्कूल में आग लगाकर की आत्महत्या
बीमारी से थे परेशान
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रद्युम्न मिश्रा पिता स्व. देवेंद्र कुमार मिश्रा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज पहुंचा था। सुबह 9:21 बजे उसने अपने बड़े भाई चैतन्य को मोबाइल पर वॉइस नोट भेजा। इसमें उसने अपनी बीमारी और शारीरिक परेशानी का जिक्र करते हुए परिवार से माफी मांगी थी। इसके कुछ देर बाद ही छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Mumbai: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करता था भड़काऊ पोस्ट, ATS ने पकड़ा
सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि कल विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से छात्र के कूदने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। छात्र द्वारा भेजे गए वॉइस नोट मैं मानसिक बीमारी का जिक्र किया है पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
