Barmer Nikay Chunav: SDM ऑफिस के बाहर BJP-RLP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूसे; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Barmer Nikay Chunav: राजस्थान के बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर बीजेपी और आरएलपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। वार्ड नंबर 43 के आरएलपी प्रत्याशी द्वारा नामांकन फॉर्म वापस लेने को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गईं।

Barmer Nikay Chunav: राजस्थान के बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन वापसी के अंतिम दिन उप-खंड अधिकारी (SDM) कार्यालय परिसर के बाहर अचानक माहौल गरमा गया। वार्ड नंबर 43 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी के नामांकन फॉर्म वापस लेने की बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आरएलपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Barmer nikay chunav

बाड़मेर निकाय चुनाव

घटना के दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर बीजेपी के वर्तमान जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई और पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर आरएलपी जिलाध्यक्ष जोगाराम और जालाराम के नेतृत्व में कार्यकर्ता डटे हुए थे। करीब चार मिनट तक चले इस अप्रत्याशित हंगामे में कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। बीजेपी का कहना है कि आरएलपी प्रत्याशी अपनी स्वेच्छा से चुनाव मैदान से हटना चाहता था और फॉर्म वापस लेने आया था, लेकिन आरएलपी कार्यकर्ता उसे जबरन रोकने की कोशिश कर रहे थे।

End of Feed