बरेली: एक हत्यारा और दहशत में 250 गांव। कभी आपने ऐसे 'साइको किलर' के बारे में सुना है। इन दिनों यह साइको किलर रहस्य बना हुआ है। जी हां, ये पुरुषों को नहीं बल्कि, महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। यूपी पुलिस इसकी तलाश में दर बदर भटक रही है। ताजा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र से आया है, जहां उसने उर्मिला नाम की एक 55 साल की महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। महिला खेत पर जानवरों के लिए चारा काटने के वास्ते गई थी। पुलिस का शक सीरियल की तरफ ही जा रहा है। इसको पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी।
फाइल फोटो
