शहर

Indore Weather Update: बारिश के बाद बढ़ा कोहरा, इंदौर एयरपोर्ट लैंड करने वाली फ्लाइटों को किया गया डायवर्ट

Indore Weather Update: इंदौर में कोहरे के कारण वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कम दृश्यता के चलते इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली कई फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है।

Image

बारिश के बाद कोहरे के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

Indore Weather Update: इंदौर में दो दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ है। बढ़ती ठंड और बारिश के कारण इंदौर में कोहरा छाया हुआ है। ठंड के मौसम में हो रही बारिश के कारण फ्लाइट सेवाओं पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। वहीं, स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि दो दिनों तक इंदौर में बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।

स्कूलों का बदला समय

कोहरे को देखते हुए इंदौर के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। नर्सरी से लेकर पांचवी तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि छात्रों को स्कूल आने में दिक्कत न हो। इसके अलावा सभी कक्षाएं अपने तय समय पर शुरू की जाएगी।

कोहरे के कारण फ्लाइट हुई डायवर्ट

मौसम को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने वाली कई फ्लाइट को डायवर्ट किया जा रहा है। एक बार कोहरा साफ होने और विजिबिलिटी के बढ़ने के बाद डायवर्ट इन फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। इंदौर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी का लेवल बहुत खराब है। इसे देखते हुए हैदराबाद से इंदौर आने वाली फ्लाइट सुबह 7:10 लैंड होने वाली थी, लेकिन उसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। 7:10 पर उतरने वाली फ्लाइट अहमदाबाद में 8:40 पर उतरी। जैसे ही विजिबिलिटी का स्तर बढ़ेगा वैसे ही यात्रियों से भरी फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड किया जाएगा। फिलहाल यात्री फ्लाइट में ही बैठे है।

कम दृश्यता के कारण हो रही परेशानी

इंदौर में कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चलाने वाले लोगों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। यहां विजिबिलिटी लेवल बहुत कम है, जिसके कारण सौ मीटर तक की दूरी तक देखना भी मुश्किल होता जा रहा है। कोहरे के कारण हुई जीरो विजिबिलिटी को देखते हुए वाहन चालक हेड लाइट ऑन करके और हॉर्न बजाते हुए गाड़ियों चला रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article