Bareilly Markets: जानिए बरेली के बाजार में क्या है खास, जो देश विदेश में है मशहूर

बरेली का नाम सुनते ही आपको यहां का झुमका बाजार याद जाता होगा। लेकिन यहां कई और भी ऐसे बाजार हैं, जहां के प्रॉडक्ट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। तो चलिए जानते हैं क्या खास है बरेली के इन बाजारों में।

Bareilly: अपने झुमका और सुरमा बाजार के लिए बरेली दुनियाभर में फेमस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरेली में कई और चीजें भी हैं जो काफी मशहूर हैं। अगर नहीं तो आज हमको बताएंगे। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...गाने से बरेली को काफी प्रसिद्ध मिली। लेकिन यहां ऐसी कई और भी खास चीजें हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। उन्हीं खास चीजों में शामिल हैं बरेली के बाजार।

Bareilly Bazaar

बरेली बाजार

बांस बाजार

बरेली के बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार बांस के बने फर्निचर मिलते हैं। हालांकि समय के साथ बांस के उत्पादों की डिमांड में कमी आई है।लेकिन बासं के फर्निचर के शौकीनों के घर आज भी बासं के बने उत्पाद नजर आते हैं। और लोग इनकी खूब खरीदारी भी करते हैं। वहीं इन बांस से बने प्रॉडक्ट की ज्यादातर डिमांड टूरिस्ट प्लेसेज पर होती है।

End of Feed