Barabanki News: दो रेलकर्मियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, सिग्नल पोल पर काम करने के दौरान हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 1, 2023, 05:50 PM IST

Barabanki News: बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पर काम करने गए तीन रेलवेकर्मचारी अचानक आई ट्रेन की चपेट में आगए। इसमें से दो रेलवेकर्माचारियों की मौत हो गई।

Barabanki News: बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन के पास एक हादसे की खबर सामने आई है। ये हादसा सिग्नल पोल के पास हुआ था, जहां काम करते समय ट्रेन की चपेट में रेलवेकर्मी आगए। ट्रेन की चपेट में आए दो रेलवेकर्मियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल इस रेलवेकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Barabanki Accident Two Railway Workers Working on Signal Pole Were Hit By a Train in Uttar Pradesh

दो रेलकर्मियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गोंडा-बाराबंकी रेलवे सेक्शन पर हुई घटना

पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को तीन रेलवे कर्मचारी गोंडा-बाराबंकी रेलवे सेक्शन के पास के सिग्नल पोल में आई खराबी को ठीक करने गए थे। खराबी को ठीक करते हुए अचानक अप और डाउन दोनों ही पटरियों पर ट्रेन आ गई। अचानक आई ट्रेन की चपेट में सिग्नल पोल पर काम करने वाले तीनों रेलवे कर्मचारी आ गए। इस हादसे में दो रेलवेर्मियों की मौत हो गई है, तो वहीं एक रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक रेलवेकर्मी की मौके पर मौत हो गई थी दूसरे की मौत कुछ समय बाद हुई थी।

End of Feed