LIVE
शहरों के समाचार, 02 दिसंबर 2023: दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर, यूपी में युवती के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
शहरों के समाचार, 02 दिसंबर 2023: दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर, यूपी में युवती के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
DEC 02, 2023 14:09 IST
यूपी में सरकार ने आपदाओं से निपटने के लिए किया तीन नये SDRF का गठन
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों को आपदाओं के दौरान जल्द से जल्द राहत पहुंचाने एवं जनहानि को रोकने के लिए तीन नये एसडीआरएफ का गठन किया गया है।
DEC 02, 2023 12:59 IST
दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
DEC 02, 2023 12:19 IST
मध्य प्रदेश: आगर बस स्टैंड के पास लॉज में लगी आग
मध्य प्रदेश के आगर बस स्टैंड के पास आर्शीवाद लॉज में आग लग गई। ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
DEC 02, 2023 11:31 IST
मुजफ्फरनगर में रखी जाएगी स्टेडियम की नींव
मुजफ्फरनगर के सावटू में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह द्वारा रखी जाएगी स्टेडियम की नीव। यहां के लोगों ने की कार्यक्रम स्थल की सारी तैयारी पूरी कर दी है। स्टेडियम की नींव रखने के बाद वह जनसभा का संबोधन करेंगे।
DEC 02, 2023 10:26 IST
ट्रोनिका सिटी में युवती के साथ दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस में केस दर्ज करने के बाद छानबीन चल रही है।
DEC 02, 2023 09:55 IST
UP में नकली करेंसी का कारोबार करने वाले 7 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोशल मीडिया के माध्यम से नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले एक गिरोह के सात लोगों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
DEC 02, 2023 08:55 IST
भदोही में नाबालिग के साथ कुकर्म
उत्तर प्रदेश के भदोही के ऊंज थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ कथित तौर पर कुकर्म किया गया।
DEC 02, 2023 07:54 IST
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से नहीं राहत
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।
DEC 02, 2023 07:44 IST
UP के 27 जिलों में बदला रहेगा मौसम
यूपी में पिछले 24 घंटे में 25 शहरों में 1.1 मिली बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी 12 शहरों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर 5 दिसंबर तक जारी रहने का अंदेशा जाहिर किया गया है।
DEC 02, 2023 06:42 IST
कानपुर के बांकेबिहारी परिसर में लगी आग
कानपुर के बांकेबिहारी परिसर में देर रात आग लग गई। 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम जारी है।
DEC 02, 2023 06:32 IST
ED अफसर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने ईडी के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डी अधिकारी ने एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
DEC 02, 2023 06:29 IST
फर्रुखाबाद में अवैध संबंध में हत्या
यूपी के फर्रुखाबाद में अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या हुई है। पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि वह खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थी। इसके बाद फैजबाग पहुंची। उधर, आठ दिन पूर्व हुई हत्या के बाद शव सड़ने लगा था।
DEC 02, 2023 06:26 IST
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों, पर्वतीय दर्रों में मध्यम बर्फबारी के बाद के राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही, राजधानी शिमला सहित कई स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।
DEC 02, 2023 06:09 IST
दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में विलंब होने पर प्रदर्शन
पटना जाने वाली एक उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
DEC 02, 2023 05:31 IST
दिसंबर में सामान्य से अधिक रहेगा न्यूनतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिसंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
DEC 02, 2023 05:31 IST
हाथरस में कार-बाइक एक्सीडेंट में 3 की मौत
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात अलीगढ़ से आगरा जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
DEC 02, 2023 05:30 IST
लखनऊ में मंत्री आवास के पास स्पा में चल रहा था देह व्यापार
राजधानी लखनऊ में मंत्री आवास के सामने स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग के आदेश पर पुलिस ने दो एनजीओ की मदद से छापा मारा। मौके से तीन लड़कियों को मुक्त कराकर सात लोगों को पकड़ा गया है।
DEC 02, 2023 05:30 IST
एमपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक समेत पांच राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट है।
DEC 02, 2023 05:30 IST
दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में गैंगरेप
यूपी के गाजियाबाद में दिल्ली की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि ऑटो सवार तीन युवक आए थे और उसको झाड़ियों में खींचकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने दरिंदगी की।
