प्रशांत किशोर की जीत पर लालू परिवार दो-फाड़ ; मीसा बोलीं- ये भाजपा की जीत;रोहिणी ने दी जमकर बधाई

राजद सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने प्रशांत किशोर की जीत पर तंज कसा है। उन्होंने जनसुराज को भाजपा की बी टीम बताते हुए पीके की जीत को भाजपा की जीत करार दिया। वहीं, उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने पीके को बधाई दी है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को भारी अंतर से हराकर कर अपना पहला चुनाव जीत लिया है। उनकी इस जीत पर राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच, राजद सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने प्रशांत किशोर की बढ़त पर तंज कसा है। उन्होंने जनसुराज को भाजपा की बी टीम बताते हुए पीके की जीत को भाजपा की जीत करार दिया। वहीं, उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने पीके को बधाई दी है।

लालू यादव की बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य।

लालू यादव की बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य।

मीसा भारती ने साधा निशाना

राजद सांसद मीसा भारती ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि वैसे तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है लेकिन प्रशांत किशोर यदि वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि वहां पर प्रत्याशी बदले गए,क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए?

End of Feed