'मुझे बचा लो.. ये लोग मार डालेंगे', मौत से पहले गुजरात की युवती ने प्रेमी को किया मैसेज

Banaskantha Horror Killing: बनासकांठा में लिव-इन में रह रही बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और चाचा ने उसकी हत्या कर दी। युवती के प्रेमी की शिकायत पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता की तलाश जारी है।

Banaskantha Horror Killing: गुजरात के बनासकांठा जिले के दंतिया गांव से हॉरर किलिंग की घटना सामने आई है। यहां लिव-इन में रह रही एक युवती की उसके पिता और चाचा ने हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए युवती का रातों रात अंतिम संस्कार किया गया। प्रेमी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

Banaskantha Horror Killing

बनासकांठा में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट (फोटो - iStock)

पुलिस ने मृतक युवती की पहचान चंद्रिका चौधरी के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि हत्या से पहले युवती ने अपने प्रेमी को मैसेज करके परिवार से जान के खतरे की सूचना दी और उसे ले जाने के लिए कहा था। जब तक युवक कुछ कर पाता तब तक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया, लेकिन पिता फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

End of Feed