Bahraich: नौकरी पर भारी पड़ा बंदर को दुलारना, 6 नर्सें सस्पेंड, देखें वीडियो

सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ खेलती नर्सों का वीडियो सामने आया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इन सभी को बीती पांच जुलाई को निलंबित कर दिया है। आइए जानें पूरा मामला-

KEY HIGHLIGHTS
  • नर्सों का बंदर के साथ खेलने का वीडियो
  • 6 नर्सों को किया गया निलंबित
  • ड्यूटी के दौरान बंदरों से खेल रही थी नर्सें

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच के एक सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे के साथ खेलती नर्सों का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छह महिला नर्सों को मेडिकल कालेज प्रशासन ने निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में अस्पताल में एप्रन पहने कुछ नर्सें बंदर के बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। आदेशों तक इन नर्सों से ना तो विभागीय या चिकित्सकीय कार्य लिया जाएगा और ना ही ये उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करेंगी।

Bahraich

अस्पताल में बंदरों से खेलती नर्सों का वीडियो वायरल

बंदरों के साथ खेलती नर्सों का वीडियो

End of Feed