शहर

ग्रेटर नोएडा: ला रेजिडेंसिया सोसाइटी की बिल्डिंग में फंसी लिफ्ट, आधे घंटे अटकी रही बच्ची की सांस

ग्रेटर नोएडा ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में अटकी लिफ्ट में आधे घंटे तक एक बच्ची फंसी रही। किसी तरह उसको बाहर निकाला गया।

Image

ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में अटकी लिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, ला रेजिडेंसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह एक 8 साल की बच्ची स्कूल ड्रेस पहने हुए लिफ्ट से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान लिफ्ट बीच में ही अटक गई, जिससे लड़की काफी घबरा गई और चीखने चिल्लाने लगी। लड़की करीब 30 से 35 मिनट तक लिफ्ट में ही फंसी रही। वह लोगों से बचाने के लिए गुहार लगाती रही। हालांकि, उसको बचाने के लिए त्वरित प्रयास शुरू किए गए। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्ची भगवान से गुहार लगाती नजर आ रही है। हालांकि, वहां के कर्मचारी उसे धैर्य बंधाते नजर आए। उन्होंने, बच्ची से किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दे रहे थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!