Bahraich News: बहराइच में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज, देर रात दो मुठभेड़ों में दो बदमाश दबोचे गए

बहराइच में अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत देर रात दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बौंडी क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल जाबिर के फरार साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

Bahraich Police Encounter: बहराइच में अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मुठभेड़ों में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बौंडी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घायल जाबिर का फरार साथी नसीम उर्फ ठेकेदार को पुलिस ने देर रात बंजरिया नहर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bahraich Encounter

बहराइच में देर रात दो मुठभेड़

बंजरिया नहर के पास पुलिस से मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, देर रात करीब दो बजे नानपारा कोतवाल गुरुसेन सिंह पुलिस टीम के साथ बंजरिया नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सेंट्रो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोकने के लिए घेराबंदी की तो चालक वाहन से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed